logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप,एक्शन में चुनाव आयोग


अमरावती :अमरावती स्नातक मतदाता संघ विधान परिषद सीट में महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार धीरज लिंगाडे आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फंसते नज़र आ रहे है.उनके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की गई है.शिकायत मिलने के बाद आयोग ने दखल लेते हुए धीरज लिंगाडे के समर्थन में लगे पोस्टर को हटा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धीरज लिंगाडे के समर्थन में अमरावती विभाग में कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए है.इन पोस्टर के माध्यम से उम्मीदवार अपने समर्थन में मत मांगते हुए भी दिखाई दे रहे है.इस पोस्टर में दिखाया गया पसंद क्रमांक और उसे मतदान देने की जानकारी पर राष्ट्रीय पदवीधर संघटन के सचिव पवन आपकाजे ने आपत्ति जताते हुए आयोग को शिकायत भेजी थी.इस शिकायत के बाद गुरुवार को आयोग के माध्यम से पांचों जिलों में लगे पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की गई.