logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

एमडी तस्करी मामला: मुख्या आरोपी गोलू की तलाश जारी, कल खत्म होगा आरोपी वाजीद का पीसीआर


अमरावती: क्राइम बांच के एक दल ने तीन दिन पहले इतवारा बाजार परिसर में एमडी की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 1.52 लाख रुपए का माल जब्त किया था. एमडी तस्करी के इस मामले में अब अपराध शाखा पुलिस को गोलू नामक व्यक्ति की तलाश कर रही है. पुलिस गोलू तक पहुंचने के लिए नागपुरी गेट थाना क्षेत्र खंगाल रही है. 

वही इतवारा बाजार से गिरफ्तार मो.वजीद अब्दुल नासीर कुरेशी (40, गवलीपुरा) को अदालत ने 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए. उल्लेखनीय है कि अपराध शाखा को गोपनीय जानकारी मिली कि देर रात इतवारा बाजार स्थित रुपेश गुड भंडार के सामने एक युवक मोपेड वाहन से एमडी का नशिला पावडर बेचने के लिए आ रहा है. 

सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों ओर जाल बिछाया. जगह जगह सिवील ड्रेस पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए.जैसे ही मो. वजीद वहां पहुंचा वैसे ही पुलिस ने उसे दबोच लिया था. वजीद की निशानदेही पर 22.5 ग्राम मैथेडॉन पावडर जब्त किया गया. एमडी के मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए अपराध शाखा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

पूछताछ के लिए आरोपी को दूसरी बार अदालत में पेश किया गया, जहा अदालत ने उसे 24 जनवरी तक पीसीआर में रखने के आदेश दिए. आरोपी वजीद ने पुलिस को एमडी तस्करी के मामले में किसी गोलू का नाम पुलिस को बताया, लेकिन गोलू भी एक मोहरा होने की बात बतायी जा रही है.