logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

विधायक रवि राणा को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत कराई दर्ज


अमरावती: बडनेरा विधायक रवि राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। कोई अज्ञात व्यक्ति ने राणा के फ़ोन पर कॉल कर उन्हें गोली और चाकू से गोदकर मरने की धमकी दी है। इसको लेकर राणा के निजी सचिव विनोद गुहे ने इस संबंध में राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

पुलिस शिकायत में विनोद गुहे ने कहा है कि पिछले आठ से दस दिनों से रवि राणा के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आ रहे हैं। इसमें अज्ञात आरोपी ने रवि राणा को उद्धव ठाकरे के बारे में कुछ भी कहने पर पिस्टल और चाकू से मार डालने की धमकी दी है। वर्तमान में, रवि राणा नागपुर में विधान सभा सत्र के दौरान काम में व्यस्त हैं। रवि राणा पिछले 18 और 19 दिसंबर को अमरावती में थे, तब एक अज्ञात व्यक्ति ने भी धमकी दी थी। गुहे ने मांग की है कि विधायक रवि राणा जांच करें और धमकी देने वाले को गिरफ्तार करें।

गुहे के मुताबिक पहले विधायक राणा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन कई बार इस नंबर से कॉल आने पर एहतियात के तौर पर यह शिकायत दे रहे हैं। भविष्य के लिए राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज कराने और जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। रवि राणा को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी खुद को उद्धव ठाकरे का समर्थक बता रहा है। आरोपी ने फोन पर कहा है कि अगर उसने पत्रकारों के सामने उद्धव ठाकरे के खिलाफ कुछ भी बोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा. इस संबंध में राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।