logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नासिक बस हादसा: आरटीओ ने जारी की बसों की चेकिंग, तीन बसों से वसूला 48,500 रुपये जुर्माना


अमरावती: नासिक में हुई भीषण बस दुर्घटना और उसमें 12 लोगों की मौत के बाद अब परिवहन विभाग की नींद खुली है। इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने निजी वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। रविवार से शुरू हुई इस कार्रवाई में आरटीओ कर्मचारियों ने नागपुर-पुणे जाने वाली 14 वाहनों की चेकिंग की। जिसमें एक बस में फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं रखने को लेकर 22, 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

निरीक्षण के पहले दिन आरटीओ मोबाइल टीम द्वारा मोरशी, नागपुर राजमार्ग पर लगभग 14 निजी यात्री वाहनों की जांच की, जिसमें तीन निजी वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। एक ड्राइवर पर अपर्याप्त दस्तावेज होने के लिए जुर्माना लगाया गया था, जबकि एक पर वाहन उचित स्थिति में नहीं होने के कारण जुर्माना लगाया गया था। तीनों वाहनों पर ऑनलाइन के जरिये 48,500 रुपये का  चालान किया गया। शनिवार को एक राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष की ट्रेवल्स की बस पर फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं होने को लेकर 22,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

रात में भी होगी बसों की जांच 

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आर. टी. गीते ने बताया कि, "अमरावती शहर की ओर जाने वाले नागपुर रिंग रोड पर रात में भी दस्तावेज, फिटनेस, अग्निशमन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं की जांच की जाएगी। साथ ही आरटीओ निजी बसों और ट्रेवल्स के निदेशकों को नोटिस जारी करने जा रहा है कि वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य रहेगी। यदि सड़क पर कोई अनुपयुक्त वाहन पाया जाता है, तो लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।"