logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नितिन देशमुख ने फडणवीस पर बोला हमला, कहा- दो साल से शिवसेना को तोड़ने का चल रहा था षड्यंत्र


अमरावती: बालापुर से विधायक और शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता नितिन देशमुख ने उपमुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है। देशमुख ने कहा कि, "शिवसेना को तोड़ने की भाजपा की साजिश दो साल से शुरू हो गई थी। मदद के नाम पर विधायक का शोषण; सहायता और शोषण किया। यह साजिश भारतीय जनता पार्टी के बीरबल ने की थी।" देशमुख स्नातक चुनाव के प्रचार के लिए अमरावती पहुंचे थे। जहां बोलते हुए उन्होंने यह बात कही। 

मोदी के कारण वोट हुए कम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए देशमुख ने कहा, “2014 में हमारे पास 63 विधायक थे.. 2019 में शिवसेना ने मोदी की फोटो लगाई। और हमारा वोट मार्जिन कम हो गया है। हमारे पास एक बड़ी सेना है लेकिन हमें यह चुनाव चतुराई से लड़ना है।”

दिल का दौरा पड़ता तो नागपुर कैसे पहुंचता?  

उद्धव गुट विधायक ने गुवाहाटी से नागपुर पहुंचने के बारे में बोलते हुए कहा, "मुझे पता है कि मैं तब नागपुर कैसे पहुंचा। लेकिन किसी ने कहा कि सूरत में दिल का दौरा पड़ा, किसी ने कहा कि मेरा एक्सीडेंट हो गया। दिल का दौरा पड़ा तो तीन दिन में नागपुर कैसे पहुंचता?" उन्होंने आगे कहा, "गुजरात के कुछ पत्रों ने खबर छापी थी कि नितिन देशमुख नशे में थे।मैं कहता हूं कि मेरा डीएनए करो।अगर मैं नशे में हूं, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।"