logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विपक्ष ने पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, रवि राणा ने कहा- कृषि महोत्सव बंद करने का दवाब 


अमरावती: स्वाभिमान पक्ष द्वारा शुरू किये कृषि महोत्सव पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग ने शुक्रवार को कृषि मोहत्सव के दौरान लगे नेताओं के फ्लक्स को उतार दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई पर राणा भड़क गए। उन्होंने कहा कि, "महाविकास अघाड़ी के नेताओं के दवाब में कार्यक्रम को बंद करने का बनाया जा रहा दवाब।" 

राणा ने कहा कि, "कृषि महोत्सव को बंद करने को लेकर महाविकास अघाड़ी के नेता द्वारा लगातार बयान दिया जा रहा है। पंडाल तोड़ दो, स्टॉल फेक दो इस तरह की बात कही जा रही है। वह लगातार इसे बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं उनके दवाब में जिलाधिकारी काम कर रहे हैं।

कंपनी को महोत्सव बंद करने का नोटिस 

युवा स्वाभिमान पार्टी द्वारा साइंस कोर मैदान में कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उत्सव के प्रवेश द्वार पर एक स्वागत बोर्ड लगाया गया था। जिसमें राणा दंपत्ति के साथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीरें भी जगह-जगह लगाई गईं। जिले में स्नातक चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगाई हुई है। जिसके कारण जिला प्रशासन ने इसे उल्लंघन मानते हुए सभी बोर्डों को हटा दिया। इसी के साथ  प्रदर्शनी बंद करने और मैदान खाली करने का नोटिस जारी किया गया है।