logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

समृद्धि महामार्ग की समृद्धि का अनुभव जनता अगले साल ही ले पायेगी 


अमरावती: राज्य की बहुप्रतीक्षित सड़क महामार्ग परियोजना के शुरू होने का इंतज़ार जनता के लिए अब और लंबा हो गया है.सरकार ने नवंबर में इसके शुरू होने की नई घोषणा की थी लेकिन परियोजना के प्रथम चरण में नागपुर से शिर्डी तक के लिए महामार्ग को शुरू किया जाने वाला है लेकिन काम की रफ्तार जिस गति से चल रही है ऐसी संभावना बेहद काम है की यह मार्ग नए वर्ष से पहले शुरू हो जाये। इस परियोजना का काम करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने बताया है की काम तेजी से चल रहा है लेकिन अब भी काफ़ी काम बचा हुआ जिसे नए वर्ष से पहले ख़त्म कर लिया जाना लगभग असंभव जैसा है.
नागपुर और शिर्डी के बीच बहुप्रतीक्षित 520 किमी समृद्धि हाईवे में से 491 किमी का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अब भी 29 किमी के काम को पूरा करने में कम से कम दो महीने का समय लगेगा.यह काम नए वर्ष तक पूरा होने की उम्मीद है. नागपुर से शिर्डी समृद्धि हाईवे बनने के बाद शेष हाईवे 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा और कुल 701 किमी हाईवे खुल जाएगा। पहले चरण में नागपुर से शिर्डी हाईवे को शुरू करने का काम तेजी से किया जा रहा है। शिर्डी से इगतपुरी और इगतपुरी से मुंबई तक कुल 701 किमी का काम किया जा रहा है। पहले चरण में नागपुर और शिरडी के बीच 520 किमी समृद्धि राजमार्ग में से 491 किमी सीमेंट सड़क का निर्माण किया गया है। नागपुर से सेलू बाजार के बीच 210 किमी और मालेगांव और शिर्डी के बीच 281 किमी सड़क का निर्माण किया गया है। वर्तमान में बुलढाणा जिले में कटेपूर्णा नदी पर बने पुल का काम अब भी अधूरा है।