logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

उद्धव ठाकरे के बयान का राणा दंपत्ति ने की आलोचना, कहा- उनका दिमागी संतुलन बिगड़


अमरावती: दशहरा के मौके पर शिवाजी पार्क में आयोजित रैली पर उद्धव ठाकरे के बयान पर राणा दंपत्ति पर तीखा प्रहार किया है। अमरावती सांसद नवनीत राणा से आलोचना करते हुए कहा कि, दशहरा मेला के मौके पर शिवतीर्थ में हुई बैठक में उद्धव ठाकरे जिस तरह से बोल रहे थे, उससे लग रहा था की संतुलन बिगड़ गया है। 

सांसद राणा ने कहा, "उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे को बालासाहेब की संपत्ति विरासत में मिल सकती है, लेकिन विचारधारा एकनाथ शिंदे के साथ है।" उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे को सुनने के लिए इतने लोग आए क्योंकि उनके पास बालासाहेब ठाकरे के विचार थे। इस कारण बालासाहेब के विचारों के असली वारिस एकनाथ शिंदे ही हैं।"

ज्ञात हो कि, बुधवार को शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट ने दशहरा सभा को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जोरदार वार पलटवार किया। ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को गद्दार कहते हुए बकासुर तक बता दिया। इसी के साथ उन पर पिता को चोरी करने का आरोप भी लगया। 

ठाकरे के आरोप पर मुख्यमंत्री शिंदे ने भी जोरदार पलटवार किया। शिंदे ने कहा कि, हमें बकासुर बोलने वाले अपने परिवार तक को एक नहीं रख पाए। भाई, भाभी और भतीजा आज उनके साथ नहीं हमारे साथ आकर खड़ा हुआ है। हमने कोई गद्दारी नहीं ग़दर किया है। वहीं पिता को चोरी करने के आरोप पर बोलते हुए कहा कि, जिसने अपने पिता के विचारों को तिलांजलि देदी, कांग्रेस, राष्ट्रवादी को बेच दिया। वह हमें न बताए। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, आप (उद्धव ठाकरे) ने खुद अपने पिता को बेच दिया है।