logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Video: रवि राणा ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला, पलटवार करते नितिन देशमुख भूले मर्यादा


अमरावती: शिवसेना उद्धव गुट के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर बडनेरा विधायक रवि राणा ने  तीखा हमला बोला है। राणा ने कहा कि, "उद्धव ठाकरे के कर्मो के कारण जो भी उनके साथ रहेगा वह डूबेगा।" राणा के इस बयान पर उद्धव गुट नेता और बालापुर से विधायक नितिन देशमुख ने पलटवार किया है। राणा को जवाब देने के चक्कर में देशमुख विवादित टिप्पणी कर बैठे। 

क्या कहा था रवि राणा ने?

पत्रकार ने विधायक देशमुख को एसीबी का समन आने को लेकर राणा से सवाल किया। जिस पर बोलते हुए कहा कि, "उनके पाप का घड़ा भर चूका है। उद्धव ठाकरे ने जो पाप किया है उसकी कीमत उनके साथ रहने वाले को भी चुकानी पड़ेगी। यहां कानून का राज है। जो गलत करेगा उसे कानून का सामना करना पड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा कि, “जिन्होंने उद्धव के पाप करने में सहयोग किया है उन्हें नोटिस भी आएगा, कार्रवाई भी होगी और जेल भी जाना पड़ेगा।”

पलटवार करने के चक्कर में की विवादित टिप्पणी 

राणा के बयान पर पलटवार करते हुए देशमुख ने तंज कसा, कहा, "मैं पत्नी के नाम पर राजनीति नहीं करता। मैं जनता और अपने काम के भरोसे पर राजनीति करता हूँ। इस हरामखोर को हमें क्या बताएगा, ये हरामखोर मराठी भाषियों की मदद से खड़ा हुआ है। इसकी पैदाइश कहां की है? ये महाराष्ट्र का है कि, अमरावती का है ये भी किसी को पता नहीं। इसके बावजूद यहां लोगो ने इसे बड़ा किया आने वाले चुनाव में सभी इसकी जगह दिखाएंगे।"

देखें वीडियो: