logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

आलोचना करते-करते मर्यादा भूले रवि राणा, उद्धव ठाकरे पर दिया विवादित बयान 


अमरावती: बडनेरा विधायक रवि राणा (Ravi Rana) शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) की आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन कभी-कभी आलोचना करते करते मर्यादा भूल जाते हैं। ऐसा ही आज हुआ जहां आलोचना करते हुए राणा ने ठाकरे को लेकर विवादित बयान दे दिया। दरअसल, राहुल गांधी ने वीर सावरकर (Veer Sawarkar) को लेकर दावे करते हुए कई आरोप लगाए। जिस पर उद्धव ने केवल असहमति जताई। इसी की आलोचना करते हुए राणा ने कहा कि, उद्धव ठाकरे को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए। 

राणा ने कहा, “स्वतंत्रता नायक सावरकर को अंग्रेजों ने काले पानी की सजा दी थी। देश से प्रेम करने वाले और देश की आजादी की लड़ाई में खुद को समर्पित करने वाले वीर सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया. उनके बयान का शिवसेना पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने समर्थन किया था।" उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे राहुल गांधी का समर्थन करते हैं जिन्होंने देश विरोधी बयान दिए। उद्धव ठाकरे को वास्तव में चुल्लूभर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए।"

दर्ज हो देशद्रोह का मामला दर्ज 

विधायक राणा ने कहा, राहुल गांधी इस तरह के बयान देते हैं और उद्धव ठाकरे उनका समर्थन करते हैं। इसलिए दोनों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। यह मेरी मांग है।" रवि राणा को चेतावनी देते हुए कहा, "राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो हम कड़ा विरोध करेंगे।"