logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

दो नाबालिग का यौन शोषण; रहीमापुर, शेंदुर्जना घाट थाना क्षेत्र की घटना


अमरावती: ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के मामले 17 दिसंबर को दर्ज किए गए. रहीमापुर थाना क्षेत्र में 12 साल की किशोरी के साथ खेत में दुष्कर्म किया गया, जबकि शेंदुरजना घाट थाना क्षेत्र में 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

बेर, शहद का दिया लालच

रहीमापुर थाना क्षेत्र में 17 दिसंबर को बेर और शहद का लालच देकर 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची अपनी दादी के साथ खेत में तुअर की फली काटने गई थी. इसी दौरान जब बालिका खेत के छोर पर गई तो आरोपी बबलू हरने ने बेर व शहद देने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया. यह देख पीड़िता की दादी रहीमापुर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

शेंजुरजाना में महिला समेत 7 नामजद

शेंजुरजाना घाट था क्षेत्र में हुई घटना में 16 वर्षीय किशोरी जब घर पर मौजूद थी तो उसे गांव की एक महिला ने बताया कि मनीष सदापुरे ने उसे बुलाया है. लिहाजा लड़की मनीष के घर चली गई. तभी उक्त महिला ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. उसके बाद घर में मौजूद चार लोगों ने युवती के हाथ-पैर पकड़ कर उसके मुंह में रुमाल डालकर चार में से एक युवक ने यौन उत्पीड़न किया. इस घटना के बाद उक्त महिला ने दरवाजा खोला, जिसके बाद युवती बाहर चली गई. लेकिन आठ दिन बाद गांव का ही एक अन्य युवक किशोरी को दोपहिया वाहन पर यह कहकर खेत में ले गया कि वह उससे बात करना चाहता है. 

इस बारे में जब युवती ने जवाब मांगा तो युवक ने पिछले सप्ताह किसके साथ क्या किया यह सबको बताने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म भी किया. इसी बीच एक अन्य युवक वहां आ गया और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. युवक ने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा. लिहाजा पीड़ित लड़की आखिरकार शेंदुरजना घाट थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. इसके अनुसार पुलिस ने आरोपी मनीष सदापुरे (25), अमोल बोके, पीयूष डोके, केशव वंजारी, हर्षल मनोहर गोत्रे, कपिल तिड़के और एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.