logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

रवि राणा के खिलाफ की गई बयानबाजी से समर्थक नाराज, बच्चू कडू के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत


अमरावती: रवि राणा और और बच्चू कडु के बीच शुरू लड़ाई अब कानून के दरवाजे तक आ गई गई। राणा के लगाए आरोपों पर जहां कडु ने उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वह लगातर राणा पर हमला बोलते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कडु के इन बयानों से अब राणा समर्थक नाराज हो गए हैं। उन्होंने भी प्रहार प्रमुख के खिलाफ राजापेठ थाने में मामला दर्ज कराया है। 

अपनी शिकायत पर राणा समर्थको ने बच्चू कडु पर राणा के माँ और पत्नी नवनीत राणा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक बच्चू कडू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सरकारी दफ्तरों में जाना और कई कर्मचारियों को गाली देना उनका आम काम हो गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विधायक अगर कर्मचारियों पर हाथ उठा रहे हैं तो साफ है कि वह अक्षम हैं। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने कडु पर तृतीय पंथियों के अपमान करने का आरोप भी लगाया।