logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

समृद्धि महामार्ग पर नहीं रुका रहा हादसों का दौर; कार एक्सीडेंट में एक की मौत, तीन घायल


अमरावती: महाराष्ट्र के विकास का इंजन बनने वाला समृद्धि महामार्ग हादसों का महामार्ग बनते जा रहा है। रोजाना कोई न कोई दुर्घटना हो रही रही, जिसमें लोगों की मौत हो रही है। फिर हुए हादसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रविवार तड़के चार बजे हुआ। मृतक का नाम दिनेश दौलत पंजवाणी (37, रायपुर), वह एक कपडा व्यापारी है। मिली जानकारी के अनुसार, गाडी के संतुलन बिगाड़ने से यह हादसा हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक एक कपड़ा व्यापारी है। शनिवार को दिनेश अपने तीन अन्य साथी मनीष पंजवानी, प्रदीप जगन्नाथ चंदवानी और विकास जनवानी के साथ कार क्रमांक सीजी04 एनके 7500 से शिर्डी जाने के लिए निकला। जैसे ही वाहन  समृद्धि हाईवे पर चैन गेट 123 के पास मोगरा-धोतरा गांव के पास पहुंची तो दिनेश का वाहन से नियंत्रण खो गया। इससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए चांदूर रेलवे के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही बडनेरा पुलिस ट्रैफिक हाईवे को मिली पुलिस इंस्पेक्टर शेख व तालेगांव दशसर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम कर शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।