logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

युवती ने अपने दो दोस्तों को दी रिश्तेदार के घर चोरी की टिप


अमरावती- एक युवती द्वारा दोस्तों को दी गयी टिप और जानकारी के बाद दोस्तों ने युवती के रिश्तेदार के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। इस मामले में शहर की फ्रेजरपुरा पुलिस थाने की टीम द्वारा की गयी जानकारी में यह चौकाने वाली जानकारी सामने आयी है.पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवती ने अपने दो दोस्तों शोएब खान मंजूर खान और शेख जुबेर शेख ताज को जानकारी दी थी.भातकुली तहसील के सामने एक अपार्टमेंट में उसके रिश्तेदार रहते है उनके यहाँ सोने के गहने और कैश रखी हुई है.इसी जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों ने घर से 250 ग्राम सोने के आभूषण और 20 लाख रूपए नगद चुरा लिए.इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जब जाँच की तो यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी जिसमे चोरी के लिए मदतगार और कोई नहीं बल्कि जिनके यहाँ चोरी हुई उन्ही की रिश्तेदार युवती है.पुलिस द्वारा की गयी जाँच के दौरान चेक किये गए सीसीटीवी फुटेज में पहले यह युवती संदेहास्पद स्थिति में दिखाई दी.जिसके आधार पर उससे पूछताछ की गयी.पूछताछ में युवती ने वारदात की सारी हकीकत को बयां किया। जिसके बाद उसे और उसके दोनों मित्रो को गिरफ़्तार कर लिया गया है.आरोपियों के पास से एक कार भी जप्त की गयी है.