logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया, पुलिस की मुस्तैदी से हादसा टल गया


अमरावती: जिला अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को बड़ी घटना होतो-होते रह गई। पेट्रोल लेकर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक का नाम नितिन चोपकर, नंदगांव खंडेश्वर निवासी हैं। पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी के कारण युवक को ऐसा करने से रोक लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक के घर के पास एक कृषि केंद्र का मालिक रहता था। घर पुराना होने के कारण मालिक पुराना घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए। वहीं अपने घर को गोडाउन में तब्दील कर दिया गया। बड़ी संख्या में कीटनाशक रखने के कारण क्षेत्र के निवासी बीमार पढ़ने लगे। वहीं युवक का घर पास होने के कारण उसपर इसका ज्यादा परिणाम हुआ। 

बढ़ते समस्या को लेकर नितिन ने स्थानीय प्रशासन से गोडाउन को हटाने की मांग की। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे आहात होकर युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्महत्या करने का निवेदन सौंपा था। 

युवक की घोषण के तहत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी जिलाधिकारी कार्यालय मौजूद रहे। जैसे ही युवक वहां पंहुचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ पुलिस ने उससे पेट्रोल की बॉटल भी जब्त किया।