logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सरकारी चावल को खुले में बेचने वालों का भांडा फोड़, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार


अमरावती: गरीब जनता को दिए जाने वाले चावल को खुले में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं उनसे 10 लाख का माल भी जब्त किया है। पुलिस आयुक्त की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गश्ती पर गई विशेष टीम को सूचना मिली कि सरकारी चावल खुले बाजार में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने भाटकुली स्थित आशीर्वाद मंगल कार्यालय के पास एक पुरानी बिल्डिंग के पास एक ट्रक को पकड़ा। जांच करने के बाद ट्रक में बोरियों में बंद 30 हजार किलो चावल और पुरानी बिल्डिंग के पास पटर्या कंपाउंड में 20 हजार किलो चावल भी मिला। 

इसके अनुसार ट्रक चालक जावेद खान हारून खान (50, असीमनगर निवासी) और सहयोगी नईम बेग इस्माइल बेग (32, नूरनगर निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ट्रक में रखा चावल सहित 25 लाख का माल जब्त किया। चावल के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि उक्त सामान अमोल सुरेश महल्ले (26, निवासी भातकुली) का है। हालांकि उनके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसलिए आरोपी व जब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए भतकुली  पुलिस को सौंप दिया गया है।