logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: सेंट्रल जेल में बवाल; कैदियों के बीच जमकर हुई मारपीट, दो घायल


अमरावती: जिला केंद्रीय कारागार में बड़ा बवाल हो गया। पुणे के येरवडा जेल से लौटे आठ कैदियों ने जेल के अंदर जमकर बवाल मचाया। कैदियों ने मौजूद पुराने कैदियों के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें दो कैदी घायल हो गए। घायल कैदियों का नाम ऋषिकेश मोडक और अर्जुन घुगे है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना 21 जनवरी को शाम पांच से 11 के बीच हुई। येरवडा जेल से अमरावती आये सभी आठों कैदी विचाराधीन है। उनके खिलाफ अदालत में अभी मामला चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों और जेल के अंदर मौजूद कैदियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सभी आठों आरोपियों ने दोनों को गालियां देते हुए मारना शुरू कर दिया। मारपीट होते ही जेल में मौजूद स्टाफ की नजर उन पर पड़ी। दो कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और मारपीट करते रहे। अंत में इन कर्मचारियों ने सीटी बजाकर तुरंत जेल के अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को बुलाया। 

इस दौरान अन्य कर्मचारियों के आने के बाद उन्होंने हल्का बल प्रयोग कर विवाद को शांत कराया। इस मामले में एएसआई प्रह्लाद इंगले ने फ्रेजरपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को येरवडा से आए आठ कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।