logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

वरुड पुलिस ने चेन स्नेचरों की टोली का किया भांडा फोड़, तीन गिरफ्तार


वरुड: अमरावती जिले के ग्रामीण इलाके में पिछले कुछ दिनों में चोरी और चेन स्नेचिंग की घटना काफी बढ़ गई है। खास कर त्यौहार के दौरान ये शातिर चोर महिलाओं को अपना निशाना बनाते है।  वरुड में दशहरे की शाम एक महिला देवी के दर्शन कर घर लौट रही थी उसी दौरान दो अज्ञात लुटेरों ने उससे जेवरात और पैसों के भरा बैग छीनकर भाग निकले।    

महिला की शिकायत के आधार पर  वरुड पुलिस ने अज्ञात  चोर के खिलाफ  चोरी का मामला दर्ज किया था।ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप चौवागांवकर के आदेश के अनुसार  वरुड  थाने के पुलिस निरीक्षक ने अमरावती स्थानीय अपराध शाखा और  वरुड पुलिस स्थानीय अपराध शाखा की ओर से चोरों को पकड़ने के लिए तलाशी दल का गठन किया।

जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस ने अशपाक सय्यद अली व गुड्डू उर्फ अजीत अब्बास शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पांच चोरी की घटना को कबूल किया। इन दोनों के इशारे के आधार पर पुलिस ने रिजवान शेख रेहमान व सलमान सौफ्फउल्ला खान  पठान , रिजवान शेख रेहमान  और  प्रमोद नामदेव पवार को गिरफ्तार किया है।  इन चोरों के पास से पुलिस ने जेवरात जब्त किया है।