logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती और बडनेरा शहर में पानी की कमी, विधायक रवि राणा ने अधिकारियों के साथ की बैठक, जमकर लगाई क्लास


अमरावती: अमरावती शहर को प्रतिदिन और बडनेरा शहर को तीन दिन बाद जलापूर्ति होती है. कई इलाकों में पानी की सप्लाई कम दबाव से हो रही है. कुछ जगहों पर तो आठ-आठ दिन तक पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. इन शिकायतों के चलते विधायक रवि राणा ने अमरावती के महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के अधिकारियों समेत नागरिकों के साथ समीक्षा बैठक की. 

इस दौरान राणा ने निर्देश किया कि प्रचुर मात्रा में पानी होने के बावजूद पानी की उचित योजना नहीं बनाई गई है। इसलिए पानी का नियोजन ठीक से करें, यदि जलदाय अधिकारी कर्मचारी पानी ठीक से नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं, पानी चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं।

विधायक ने कहा कि अमरावती बडनेरा शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले अपर वर्धा बांध में प्रचुर जल भंडारण है। तो पानी छोड़ने की उचित योजना बनाएं। लेकिन इसकी योजना ठीक से नहीं बनाई जाती, पानी छोड़ने की योजना को अधिकारी ठीक से नहीं देखते। पानी बंद करने की कोई समय सारणी नहीं है। विधायक रवि राणा ने चेतावनी दी कि यदि सब ठीक नहीं हुआ तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।