logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जानवरों को शहर में छोड़ते समय मालिक को पुलिस और नगर पालिका से लेनी होगी अनुमति नगर निगम आयुक्त ने दिया निर्देश


अमरावती: पशु पालन एवं सभी प्रजनन नियंत्रण गतिविधियों के नियमन की बैठक में मनपा आयुक्त सचिन कलंत्रे ने निर्देश दिया अब शहर में जानवरों को छोड़ते समय अब ​​ट्रैफिक पुलिस और संबंधित थाने की इजाजत लेनी होगी। जिला दुग्ध व्यवसाय विकास अधिकारी को पशु पालन के संबंध में लाइसेंस देते समय नगर निगम से अनापत्ति पत्र लेना होगा। 

इसी के साथ यह भी निर्देश दिया गया कि पशुपालन लाइसेंस जारी नहीं होने पर पशु को नगर निगम की टीम द्वारा स्वतंत्र पशु मानकर जब्त कर लिया जाएगा और संबंधित पशु के मालिक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पशु पालन एवं सभी प्रजनन नियंत्रण गतिविधियों के नियमन को लेकर नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपद्रवियों और आवारा पशुओं को नगर निगम द्वारा कैद करने में आने वाली दिक्कतों और कानूनी दिक्कतों पर भी चर्चा की गई।