logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: धामणगांव रेलवे में दत्तापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.5 क्विंटल गोमांस जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


अमरावती: अमरावती जिले के धामणगांव रेलवे शहर में दत्तापुर पुलिस ने अवैध गोमांस तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर करीब 7.5 क्विंटल (750 किलोग्राम) गोमांस जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में छापेमारी
यह कार्रवाई अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई। दत्तापुर पुलिस स्टेशन के थानेदार गजानन मेहत्रे, सहायक पुलिस निरीक्षक (API) गजानन गजभारे और उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

गोमांस को सुरक्षित दफनाया गया, नेटवर्क की जांच जारी
जब्त किए गए गोमांस को पुलिस की कड़ी निगरानी में नियमानुसार सुरक्षित रूप से दफनाया गया। दत्तापुर पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि यह गोमांस कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस इस अवैध रैकेट में शामिल अन्य संभावित आरोपियों और पूरे नेटवर्क की धरपकड़ में जुट गई है।