logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

उपराजधनी नागपुर के कई नमी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जाँच में फर्जी निकली धमकी


नागपुर: नागपुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर की कई नामांकित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसरों में जांच और तलाशी अभियान शुरू किया गया। DPS, सेंटर पॉइंट, पोद्दार समेत कई प्रतिष्ठित स्कूलों को धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षा जांच की। स्कूल परिसरों, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर हर संभावित स्थान की जांच की। जांच के दौरान फिलहाल किसी भी स्कूल परिसर से कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

हालांकि, धमकी के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्कूलों को धमकी किसने और किस मकसद से दी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने के बजाय सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।