logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मेलघाट स्तिथ आवासीय स्कूल में विषबाधा; एक छात्रा की मौत, पांच इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती


अमरावती: अमरावती से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अमरावती की महर्षि पब्लिक स्कूल नामक आवासीय स्कूल में पढ़ने वाले मेळघाट क्षेत्र के एक आदिवासी छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर हालत में निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।

चिखलदरा तहसील के कारंजखेड़ा निवासी 11वीं कक्षा के छात्र राजेश बाबू बेठेकर की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे हातरू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, रविदास बेठेकर (15), विशाल बेठेकर (17), राम धांडे (17), सतीश बेठेकर (20) और रोहन जांभेकर (15) को अमरावती के कुसुमांजली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज करा रहे आदिवासी छात्रों का कहना है कि खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी।

बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को खाना खाने के बाद छात्रों की तबीयत खराब होने लगी थी। इसके बाद एक छात्र ने अपने घर फोन कर अपने भाई को बुलाया, जो उसे आश्रम स्कूल से अपने साथ ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आदिवासी विभाग ने स्कूल की पूरी जांच शुरू कर दी है। आदिवासी अपर आयुक्त संदीप गोलाईत ने जानकारी दी है कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आश्रम स्कूल की अनुमति रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त से इन छात्रों को तेज सिरदर्द, बुखार, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी तकलीफें शुरू हुई थीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रों की तबीयत खाने से हुई विषाक्तता के कारण बिगड़ी या फिर डायरिया के संक्रमण की वजह से। घटना के बाद आदिवासी विकास विभाग की ओर से प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है और छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।