logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नाबालिग युवती का नागपुर में सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला किया दर्ज


अमरावती: अमरावती जिले के धामणगांव रेलवे शहर की एक नाबालिग लड़की के साथ नागपुर में सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही धामणगांव शहर और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश और हड़कंप मच गया है।

धामणगांव और नागपुर के हैं आरोपी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात में शामिल दो आरोपी धामणगांव रेलवे शहर के ही निवासी हैं, जबकि अन्य आरोपी नागपुर के बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने नाबालिग को नागपुर ले जाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

सक्करदरा थाने में मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर नागपुर शहर के सक्करदरा पुलिस थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून की गंभीर व गैर-जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की जांच तेज, पहचान गोपनीय

मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर और अमरावती पुलिस की टीमें हरकत में आ गई हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण कानूनन उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।