logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: तीन हादसों में 5 घायल, 4 बाल बाल बचे


भंडारा: तीन अलग अलग हादसों में 5 लोग घायल हो गए. वही 4 लोग बाल बाल बच निकले.उन्हे खरोच भी नहीं आई. यह तीनों घटनाएं तुमसर तहसील में घटित होने की जानकारी मिली है. सोमवार,20 फरवरी को दोपहर 12 बजे के दौरान कटंगी मार्ग पर चिचोली-गोबरवाही के बीच दोपहिया वाहन आमने-सामने टकरा गए. दोनों वाहनों के चालक सुनील गजानन चिंधालोरे (42, तुमसर निवासी) और गुड्डू गोकुल रहांगडाले (43, कुरमुड़ा निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने घायलों की मदद की और घटना की सूचना गोबरवाही पुलिस को दी.घटना में दोनों वाहनों के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया. 

दोनों चालक सुनील व गुड्डू हवा में उछल गए. सुनील के सिर और गुड्डू के हाथ को गंभीर जख्म हो गए.सुनील अपने दोपहिया नंबर एमएच 36/वी-6754 से तुमसर से गोबरवाही जा रहे थे. जबकि गुड्डू दोपहिया नं.एमएच 36/एम-8187 से तुमसर जा रहा था.गोबरवाही पुलिस ने जानकारी दी है कि वाहन के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ है. घायलों को तुमसर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लोहारा जांब मार्ग पर घटना

लोहारा ते जांब मार्ग पर गीतामाता आश्रम के पास सोमवार, 20 फरवरी को दोपहर  3 बजे के दौरान टाटा सुमो वाहन से दुपहिया की टक्कर हो गई. इस घटना के बाद गायमुख की दिशा से आनेवाली दुपहिया सवार दो व्यक्तियों के पैरों में गंभीर जख्म हो गया है. वही एक व्यक्ति के कान पर चोट लगी है. घायलों में प्रशांत मारबते (19), हार्दिक फाये (18,दोनों निवासी मोरगांव) और प्रशांत जांभुलकर (32,निवासी जांब) का समावेश है.तीनों को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जांब में उपचार के लिए ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार कर भंडारा के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है.

देवाडी के पास अनियंत्रित कार घुसी

तीसरी घटना में तुमसर से गोंदिया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी ओर नाले में जा घुसी.कार में इस समय सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए. उक्त दुर्घटना तुमसर-गोंदिया राजमार्ग पर देवाड़ी में  सोमवार को दोपहर दो बजे के दौरान हुई. तुमसर से कार नंबर केआर 7271 गोंदिया की ओर जा रही थी. फ्लाईओवर के बाद देवाडी परिसर में उक्त कार अनियंत्रित होकर सीधे दाहिनी ओर बने नाले की ओर गई.वहां दूकान की दीवार होने के कारण वे बाल-बाल बच गए.बताया जाता है कि उक्त कार की गति काफी तेज थी. उस समय विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं आ रहा था.लिहाजा यहां भीषण हादसा होते-होते टल गया.