logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: जि.प. सेवानिवृत को है पेंशन का इंतजार, सरकार के आदेश की अनदेखी


तुमसर: जि. प.सेवानिवृत्त प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षक एवं पारिवारिक पेंशन धारकों को अक्टूबर 22 की पेंशन निर्धारित समय पर मिलना तो दूर उसका अब तक नही भुगतान नहीं किया गया है. जबकि सरकार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 1 से 5 तिथि तक वेतन देने का आदेश दिया गया है लेकिन प्रत्येक माह सेवानिवृतों को देरी से ही पेंशन प्राप्त होती है. उन्हें समय पर पेंशन नही मिलने से आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है .

अब तक अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है इससे उन्हें अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जीवन पेंशन पर आधारित रहता है इससे समय पर पेंशन नही मिलने उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है सरकार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माह की पहली तिथि को पेंशन का भुगतान करने का नियोजन किया जाना चाहिए जिप प्रशासन द्वारा सरकार की ओरसे समय पर अनुदान नही दिया जाता है यही बताए जाने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई है.

इस संदर्भ में भंडारा जिला पेन्शनर्स असोसिएशन द्वारा जि.प.अध्यक्ष, शिक्षणाधिकारी व मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी से प्रत्यक्ष भेट कर चर्चा की.इस दौरान पेन्शन अब तक नही मिलने के बारे में पूछा गया तो अधिकारियों ने बताया कि, सरकार द्वारा कम अनुदान भिजवाए जाने से पेन्शन अदा नही की गई है, इस बारे राज्य के मुख्यमंत्री एवं विधायक नरेंद्र भोंडेकर को भी जिल संगठन के माध्यम से निवेदन देने के बावजूद अब तक जि.प. सेवानिवृत्त प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षको के खाते में पेंशन जमा नही हुई है.

इससे संतप्त संगठन के  जिलाध्यक्ष ईश्वरदास ढेंगे,सचिव नामदेव डेकाटे, सहसचिव माणिक निखाडे,उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंगनजुडे, कोषाध्यक्ष वासुदेव रायपूरकर,प्रदीप हरडे, महिला प्रतिनिधि विजया वंजारी,विद्या गाडे जिला सदस्य अतकरी,भुरे, ब्राह्मणकर, रमेश लांजेवार ,अभिमन्यू पटले ,सुधाकर डुंबरे, सेलोकर,तहसील अध्यक्ष प्रभू बागडे, भास्कर साठवणे, बाबुराव गोंडाने जिला सलाहगार यशवंत गहाणे ने आंदोलन की चेतावनी दी गई है