logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: शराब, जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा 35 हजार 740 रुपए का माल जब्त


भंडारा. पुलिस ने जिले में शराब व जुए के अड्डों पर छापेमारी कर 35 हजार 740 रुपये मूल्य की माल जब्त किया है. वरठी पुलिस ने सुभाष वार्ड वरठी में शराब के अड्डे पर छापेमारी कर 4,000 रुपये की शराब जब्त की है. कैलास शोभेलाल केवट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. गोबरवाही पुलिस ने डोंगरी (बु.) यहां सुरेश नारायण घडले के शराब के अड्डे पर छापेमारी कर 2,500 रुपये की शराब जब्त की गई. कोष्टी मोहल्ला अडयाल में शराब बेचने वाले अशोक कृष्णा कुंभारे के पास से 500 रुपये की शराब जब्त की गई. 

पवनी पुलिस ने खपरी में कवडसी निवासी अनिल पसराम कनाके से 560 रुपये की शराब व मंगळवारी वॉर्ड पवनी से 840 रुपये की देशी शराब जब्त की.इसमें देवल शंकर नागपुरे के खिलाफ कार्रवाई की गई. तुमसर पुलिस ने तहसील में तीन जगहों पर चल रहे शराब के अड्डों पर छापेमारी कर 2,200 रुपये की शराब जब्त की है. तिलक वॉर्ड देव्हाडी में शराब अड्डे पर छापेमारी कर आकाश कन्हैय्यालाल उपारकार, मेहगांव में सुभाष देवीदस पारधी एवं सरदार वॉर्ड तुमसर में प्रशांत शंकर निखाडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

मोहाडी पुलिस ने देव्हाडी में चल रहे कोंबडा बाजार में छापा मारा. इसमें देव्हाडी निवासी प्रदीप गेंदलाल बशीने (21), उसर्रा निवासी मनोज राधेश्याम रहांगडाले (25), देव्हाडी निवासी राजेंद्र कारू बिरनवार (32), सोनुली निवासी राजू मिताराम वाघमारे (49) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इनके पास से तीन मुर्गों समेत 1740 रुपये का माल जब्त किया गया है.