logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: पिता की डाट पर पुत्र ने कर ली आत्महत्या, टाय को बनाया फांसी का फंदा


लाखनी: यहां से 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चान्ना/धानला निवासी नौवीं कक्षा के छात्र हिमांशु गुणेश राघोर्ते (15) ने अपने ही घर में टाय से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना क बाद अब पालक कहने लगे है कि बच्चों को डांटना भी गुनाह हो गया है।

हिमांशु गणेश राघोर्ते समर्थ विद्यालय लाखनी में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार,7 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी होने के कारण वह दिन भर घर पर ही था। दिनभर मोबाइल न देखकर पढ़ाई करने के लिए उसके पिता गणेश राघोर्ते ने कहा और डांट लगाई। पिता की बात का बुरा मानकर हिमांशु ने स्कूल की टाय से खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना रात करीब 11:30 बजे जब हिमांशु के पिता गणेश राघोर्ते बाथरूम जाने के लिए उठे तो हिमांशु को हाल में फांसी लटका देख। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच जारी है।