logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: बंद घर में चोरो ने लगाई सेंध, 3.24 लाख का माल उड़ाया


तुमसर: शहर के गोवर्धन नगर में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का मजबूत ताला तोड़कर लगभग 3.24 लाख की चोरी कर ली. गोवर्धन नगर तामसवाड़ी रोड के विक्की जायसवाल के परिवार के लोग माड़गी यात्रा पर गए हुए थे. इस कारण मकान को ताला लगा होने का लाभ अज्ञात चोरों ने उठाया और घर के पिछवाड़े के दरवाजे को तोड़कर भीतर प्रवेश किया. इसके बाद आलमारी खोलकर सामान की उधेड़बुन की गई.लगभग 3.24 लाख रु. के आभूषण लेकर वे वहां से भाग निकले.

शाम के समय जायसवाल परिवार के सदस्य घर लौटे. तब बेडरूम का सामान बिखरा हुआ दिखाई देने पर वे अवाक रह गए. तब उन्होंने फोन पर पुलिस थाने में शिकायत कर दी. पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की है. घटना स्थल को पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने भेट देकर स्थानीय पुलिस को आवश्यक सूचना दी थी.

तहसील में एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओ से नागरिको में दहशत का वातावरण निर्माण हुआ है. इसके लिए लोगो की ओर से पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया जाता है. लेकिन, जिम्मेदारी उनकी भी बनती है. बहरहाल, ध्यान देने वाली बात यह है कि, चोरी वैसे ही घरों में अधिक प्रमाण में हो रही है,जहां कोई सदस्य मौजूद नही होता है. इसके पूर्व पुलिस प्रशासन की ओर से नागरिको को सूचना दी गई थी कि अपने घरों को सूना छोड़कर न जाए. 

यदि सभी सदस्यों को बाहर जाना हो, तो किसी विश्वस्त व्यक्ति को देखभाल की जिम्मेदारी देकर जाए अथवा पुलिस को लिखित सूचना देकर जाए इसके बावजूद अब तक एक भी आवेदन पुलिस थाने में नहीं दिया गया है. जबकि सूनेपन का फायदा उठाकर चोर कई घरों में हाथ साफ कर चुके हैं. अपराधियों को सूने घरों में चोरी करना कम जोखिम भरा होता है. घर सुना रहने के कारण चोर अपना काम आराम से करते हैं एवं आराम से बच कर भी निकलते हैं. घर के सभी सदस्य कब बाहर निकलते हैं या किस घर के सभी सदस्य बाहर गये हैं. इसकी जानकारी चोरों को आसानी से मिल जाती है. माना जा रहा है कि प्रत्येक क्षेत्र में चोरों के मुखबिर हैं.