logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: टमाटर को नहीं मिल रहा भाव, किसानों को बढ़ी मुश्किल


तुमसर: इसके पूर्व धान, तुअर सहित अन्य सब्जियों की फसल के नुकसान से जहां किसान उबर रहे हैं. वहीं वर्तमान में किसानों को टमाटर का नुकसान झेलना पड़ रहा है. टमाटर के दाम कुछ दिनों से काफी गिरे हुए हैं. टमाटर औने-पौने दाम पर बिक रहे हैं. फुटकर बाजार में 10 रुपये, थोक बाजार में 5 से 6 रुपये प्रति किलो का औसत भाव मिल रहा है. नतीजतन अब किसानों को टमाटर सड़क पर फेंकने का समय आ गया है. क्योंकि उत्पादन लागत भी नहीं हो रही है. इसलिए टमाटर ने किसानों की आंखों में आंसू ला दिए हैं. 

इस साल भारी बारिश के कारण खरीफ की फसल को भारी नुकसान हुआ है. ऐसे में जब किसानों को उम्मीद थी कि बड़ी मेहनत से बचाई गई पत्तेदार सब्जियों से मुआवजा मिलेगा  तो सब्जियों के दाम अचानक गिर गए. इससे किसान फिर संकट में आ गया है. सबसे ज्यादा मार टमाटर किसानों पर पड़ी है. खेतों में लगे टमाटरों को बाजार में कीमत नहीं मिलने से बलीराजा के लिए टमाटरों को सड़क पर फेंकने का समय आ गया है.

परिवहन खर्च भी नहीं निकलता

टमाटर एक अच्छी उपज वाली फसल है. इसलिए क्षेत्र में बड़ी मात्रा में टमाटर की खेती होती है. पिछले महीने अच्छी कीमत पाने वाले टमाटर की कीमत कुछ दिनों में गिर गई है. इससे किसानों की कमर टूट गई है. क्योंकि टमाटर उत्पादकों का परिवहन खर्च नहीं निकल पा रहा है.

अचानक कीमत में गिरावट

टमाटर लगाने में अधिक खर्च आता है. इसमे भी फसल को बनाए रखने के लिए किसानों ने दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन जब टमाटर बाजार में बिक्री के लिए आया तो कीमतें अचानक गिर गईं. टमाटर का जो कैरेट 500 से 600 रुपए में बिक रहा था. वही कैरेट आज 100 से 200 रुपये में बेचना पड रहा है. उत्पादन की लागत भी निकलनी मुश्किल हो गई है.