logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: दोपहिया से जारहे पीएसआई को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत


भंडारा: बाजार से घर लौटते समय भंडारा के त्रिमर्ति चौक पर दोपहिया वाहन पर सवार एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम राजपूत मेट (56) है। पुलिस कॉलोनी निवासी राजपूत मेट लखानी थाने में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत था।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह बाजार से सब्जी खरीदकर अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहा थे, तभी त्रिमूर्ति चौक पर अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के कारण पीएसआई टिप्पर के नीचे आ गए, उसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया। राजपूत मेट के परिवार में 2 बेटे, 1 बेटी, पत्नी, मां का एक बड़ा विस्तारित परिवार है। दिलचस्प बात यह है कि भंडारा शहर में 24 घंटे में दुर्घटनावश मौत की यह दूसरी घटना है, ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।