logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को उड़ाया, मौके पर ही हुई मौत


भंडारा: लाखनी तहसील के पिंपळगाव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर टहल रहे के व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शनिवार शुबह हुआ। मृतक की पहचान रवींद्र रामटेके (55, दिघोरी छोटी ता. लाखनी) निवासी के रूप में की गई है। मृतक अपने ससुराल आए हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह गांव से बाहर महामार्ग के किनारे टहलते समय ही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर दी।  हादसा इतना जोरदार था कि रविंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  जबकि इस घटना के बाद वाहन चालक अपनी गाड़ी सहित वहां से भाग निकला। बाद में अन्य ग्रामीणों तक तक जब इस बात की खबर मिली तो पूरे गांव में खलबली मच गई।  

ससुराल आये जमाई की सड़क हादसे में मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय महामार्ग पर रास्ता रोको आंदोलन किया। इस आंदोलन की वजह से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।  वैसे बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया और यातायात सुचारु करवाया