logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

नागपुर-रायपुर महामार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और टैंकर में आमने-सामने जोरदार टक्कर; कोई जनहानि नहीं


भंडारा: नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय महामार्ग (Nagpur-Raipur National Highway) पर गुरुवार शाम भीषण दुर्घटना हो गई। आमने-सामने से आ रहे ट्रक और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गई। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण टक्कर होते ही दोनों में आग लग गई और कुछ ही मिनट में दोनों ट्रक जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, ज्वलनशील पदार्थ लेकर ट्रक भंडारा से गोंदिया की तरफ जा रहा था, वहीं दूसरा ट्रक रायपुर से भंडारा की तरफ आ रहा था। जैसे ही ट्रक निर्माणाधीन सड़क के पास बने पुराने पुल के पास पहुंचा दोनों आपस में टकरा गए। टक्कर होते ही टैंकर में आग लग गई। वहीं देखते ही देखते उसने दूसरे ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही दोनों ट्रक में मौजूद ड्राइवर तुरंत उतर कर अपनी जांच बचाई। वहीं राजमार्ग पर हुई घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर नहीं पहुंचे थे।