logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

संजय राउत पर सुधीर मुनगंटीवार का तंज, कहा- वह केवल नॉटी नहीं, दुनिया के आठवें अजूबे


भंडारा: राज्य पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शिवसेना नेता संजय राउत पर हमला बोला है। मुनगंटीवार ने कहा, "संजय राउत नन ही नहीं, दुनिया के आठवें अजूबे हैं, इसलिए राउत को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र ने ऐसी गंभीर राजनीति कभी नहीं देखी।" रविवार को भंडारा में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

ज्ञात हो कि, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर संजय राउत ने भविष्यवाणी की थी। जिसके तहत आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना उद्धव गुट क सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। उन्हें दो सीटें भी नहीं मिलेंगी। इसी को लेकर पत्रकारों ने मुनगंटीवार से सवाल पूछा। जिसपर जवाब देते हुए मुनगंटीवार ने यह बात कही। 

पर्यावरण मंत्री ने कहा, “राउत की बात को पत्रकार इतनी गंभीरता से क्यों लेते हैं ये सोचकर मई हैरान हूँ। दुनिया में सात अजूबे हैं और राउत को गंभीरता से लेना मतलब आठवां अजूबा।” उन्होंने आगे कहा, “कोरोना पापा करने से होता है, हरामखोर का मतलब नॉटी होता है। ऐसा कहने वालों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।”

राउत पर तंज कस्ते हुए मुनगंटीवार ने कहा, “महाराष्ट्र की राजनीति कोई कॉमिडी शो नहीं है। ऐसी नॉन सीरियस बातें करना और राजनीति करना राज्य ने पहली बार देखी है।”