logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: दो तेंदुओं लड़ाई में एक मादा गंभीर रूप से घायल, भंडार के दिघोरी मोठी वन क्षेत्र की घटना


भंडारा: अपने अस्तित्व को लेकर जंगल में दो तेंदुए में भयंकर लड़ाई हुई। इस लड़ाई में आज सुबह एक बड़े तेंदुए द्वारा 6 माह की मादा तेंदुए को गंभीर रूप से घायल करने की घटना सामने आई। यह घटना भंडारा जिले के लाखंदूर तहसील के दिघोरी मोठी सहावन के बोंडगांव देवी वन क्षेत्र में हुई। 

नागरिकों ने सड़क के किनारे गंभीर रूप से घायल तेंदुए को देखा। इसकी जानकारी मिलते ही वन अधिकारियों ने तुरंत घायल मादा तेंदुए को रेस्क्यू किया। 

डॉक्टर द्वारा चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए लाखांदूर तहसील लघु पशुधन चिकित्सा अस्पताल लाया गया। आगे के इलाज के लिए तेंदुए को नागपुर के गोरेवाड़ा प्राणी संग्रहालय में भेजा गया है।