logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

भंडारा में एक और किसान की बाघ के हमले में गयी जान,कयास की नरभक्षी सिटी 1 ने उतारा मौत के घाट 


भंडारा- खेत में किसानी का काम करने गए एक किसान पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।घटना शुक्रवार सुबह 10 के दरमियान लाखांदुर तहसील के कन्हालगाव की है.बाघ के हमले में मृतक 45 वर्षीय तेजराम बकाराम कार है जो कन्हालगाव निवासी ही है.कयास है की किसान की जाँच नरभक्षी सिटी 1 बाघिन ने ही ली है.अगर यह कयास सही है तो तहसील में इस बाघिन का यह चौथा शिकार है.
शुक्रवार सुबह तेजराम गांव में ही जंगल से सटे अपने खेत में किसानी के काम से गए थे.उनके साथ गांव का ही मनोज शालिक प्रधान भी मौजूद था.तेजराम ने खेत में धान की फसल लगाई है.फसल की निगरानी के बाद मृत किसान तेजराम जानवरों के लिए चारा लेने जंगल के नजदीक गए.तभी अचानक घात लगाए बैठी बाघिन ने उन पर हमला कर दिया। मनोज ने घटना की जानकारी मोबाइल पर गांव के लोगों को दी.जिसके बाद वन विभाग के वन क्षेत्र अधिकारी रुपेश गावित को भी सूचना दी गयी.घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव का पंचनामा कर उसे परिवार को सौंप दिया। सिर्फ भंडारा ही नहीं आस पास के जिलों में सिटी 1 बाघिन इन दिनों दहशत का पर्याय बन चुकी है.जिसे पकड़ने में वन विभाग लगातार नाकामियाब साबित हो रहा है.