logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: कागजों पर ही घूम रहा तालाबों की स्कीम, किसान पानी के लिए तरस रहे


तुमसर: तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई की मुख्य समस्या बनकर सामने आ रही है. तहसील को बावनथड़ी प्रकल्प एवं चांदपुर जलाशय होने का सौभाग्य प्राप्त है. लेकिन केवल नाममात्र है. जिसमें अधिकतर किसानों को इन योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. वर्षों से यह समस्या निरंतर बनी हुई है. लेकिन इस गंभीर समस्या को केवल चुनावों में उठाया जाता है. जो हमेशा की तरह चुनावी मुद्दा बनकर रह जाती है. चुनाव खत्म होते ही इस अत्यंत महत्वपूर्ण सिंचाई की समस्याओं को दरकिनार कर दिया जाता है. जिससे तहसील सिंचाई क्षेत्र में दिनोंदिन पिछड़ रही है. 

पानी के अभाव में किसानों की प्रभावित फसलें

उल्लेखनीय है कि तुमसर तहसील जिले में किसानों की तहसील के नाम से पहचानी जाती है. लेकिन सिंचाई ही मुख्य समस्या बनी हुई है. तहसील में बावनथड़ी,सोंडया टोला,चांदपुर जैसे प्रकल्पों की सुविधा होने पर भी सिंचाई क्षेत्र में तहसील पिछड़ रही है. यहां स्थित जलाशय केवल नाममात्र बनकर रह गए हैं. जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं. 

नियोजन के अभाव से किसान सुविधाओं से वंचित

तहसील में बावनथड़ी यह आंतरराज्यीय परियोजना होकर योजना स्थल से चंद किमी दूरी पर स्थित लगभग 12 गांवों के किसान सिंचाई सुविधा से वंचित हैं. उनके आंखों के सामने नहरों से पानी बहते जाता है. लेकिन नियोजन के अभाव में उन्हें पानी नहीं मिल रहा है. वैसे ही चांदपुर जलाशय के माध्यम से सिहोरा क्षेत्र के सभी गांवों के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है. 

यहां किसानों को हर वर्ष सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है. गत दिनों नहरों की सफाई कराई गई थी. फिर भी कई किसान लाभ से वंचित हैं. लेकिन जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की लापरवाही के चलते जलाशयों की सुविधा होने पर भी क्षेत्र के किसान लाभ से वंचित हैं.

12 गांवों के किसानों को उपलब्ध कराए सुविधा-बघेल

जिप. सदस्य कृष्णकांत बघेल ने कहा कि बावनथडी सिंचाई परियोजना के तहत क्षेत्र के 12 गांवों में पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति करने की मांग वर्षों से की जा रही है. फिर भी प्रशासन के साथ सरकार ने भी ग्रामीणों की मांग की ओर अनदेखी की गई है. इसमें गणेशपुर, पवनारखारी, गोबरवाही, येदरबुची, सुंदर टोला, सीतासावंगी, गुढरी, खंदाल, सोदेपुर, हेटी, धामनेवाडा एवं खैर टोला का समावेश हैं. उन्होंने तत्काल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है.

सिहोरा क्षेत्र के सभी गांवों में उपलब्ध कराए सुविधा-ठाकरे

तहसील राकाध्यक्ष देवचंद ठाकरे ने कहा कि चांदपुर जलाशय का पानी सिहोरा क्षेत्र के पूरे गांवों में नहीं पहुंचने से कई किसानों की खेती पानी के अभाव में पड़ित रहती है. सरकार द्वारा इस ओर ध्यान देकर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना चाहिए.