logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: पत्ता गोभी को नहीं मिल रहा था भाव, किसान ने खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर


भंडारा: बाजार में सब्जियों के दामों में लगातार गिरावट जारी है। जिससे किसान बड़ी मुश्किल में आ गये हैं। बाजार में फसलों के सही भाव नहीं मिलते देख किसान अब अपनी फसलों को नष्ट करने में लग गए हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के लाखनी तहसील से सामने आया है। जहां बाजार में पत्ता गोभी के सही दाम नहीं मिलने से आहत किसान ने पूरी फसल पर ट्रैक्टर चलाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लाखनी तहसील के पालंदुर गांव के टीकाराम भुसारी ने डेढ़ एकड़ में सब्जी की फसल उगाते हैं। जिसमे भिंडी, फूलगोभी, गोभी, करेला, बैंगन जैसी सब्जियां लगाई गई हैं। वहीं आधा एकड़ में पत्ता गोभी लगाई गई ह। पिछले 15 दिनों से सब्जियों की कटाई जारी है। सब्जियों की कटाई के बाद किसान भोयर पत्ता गोभी को बाजार में बेचने लेकर गया। जहां 80 किलो पत्ता गोभी की कीमत 200 रूपये तय हुई। यानि प्रति किलो ढाई रूपसे से भी कम।

लागत भी नहीं निकली

फसलों को भाव नहीं मिलने और लगत को नहीं निकलते देख किसान ने आहत होकर आधा एकड़ में लगी पूरी फसल पर ट्रेक्टर चला दिया। भाव नहीं मिलने और लगत को कम करने के लिए किसान लगातर सुनियोजित तौर पर खेती कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद फसल को कीमत नहीं मिल रही है।