logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: चरण वाघमारे केसीआर की पार्टी में होंगे शामिल, फेसबुक पोस्ट से शुरू हुई चर्चा


भंडारा: तुमसर-मोहाडी के पूर्व विधायक चरण वाघमारे (Charan Waghmare) के तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) की भारत राष्ट्र समिति में (Bharat Rashtra Samiti) शामिल होने चर्चा शुरू है। वाघमारे ने केसीआर को लेकर एक फेसबुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा की। इस पोस्ट के बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है की वाघमारे बीआरएस का दामन थामेंगे।

केसीआर के नांदेड़ में आयोजित सभा का लाइव फुटेज शेयर करते हुए वाघमारे ने लिखा, “किसानों की सरकार कैसी होनी चाहिए? अगर आप देखना चाहते हैं कि किसानों के लिए सरकार को क्या करना चाहिए, तो यह भाषण जरूर सुने।”

भाजपा ने कर दिया था निष्कासित

वाघमारे का राजनीतिक इतिहास बहु पार्टी वाला रहा है। वह कांग्रेस, एनसीपी और भाजपा में रह चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद वह निर्दलीय मैदान में उतर गए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। तब से ही वह बिना पार्टी के हैं।

दो पूर्व विधायक पार्टी में हो चुके हैं शामिल

केसीआर अपनी पार्टी बीआरएस को राष्ट्रीय पार्टी बनाने में लग गए हैं। तेलंगाना के बाहर सबसे पहले अपने पडोसी राज्य महाराष्ट्र में अपनी पार्टी का विस्तार करने की योजना बनाई है। इसी के मद्देनजर रविवार को उन्होंने नांदेड़ में एक सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान राज्य के दो पूर्व विधायक उनकी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।