logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: आदिवासी बहुल गांव में नाबालिक लड़की से सामूहिक बलात्कार, परिचितों ने धोखें से लूटी अस्मत 


भंडारा: जिले की तुमसर तहसील के जंगल से घिरे रिहायशी इलाके में आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किये जाने की घटना सामने आयी है। यह घटना जंगल से सटे गोबरवाही इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार पांच अक्टूबर रात के ढाई बजे के दौरान बावनथडी नदी पुलिस से सटी एक झोपड़ी में आरोपियों ने बलात्कार किया। 

इस कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी पीड़िता के साथ ही वर्ग (क्लास) में पढ़ते थे। इस घटना की जानकारी पीड़िता द्वारा दिए जाने के बाद गोबरवाही पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है जिनमे से एक विधि संघर्ष बालक है जबकि दूसरा आरोपी 20 वर्षीय अभिषेक प्रल्हाद कुंभरे है।

विजयादशमी के दिन आदिवासी बहुल गांव में हुई इस घटना से खलबली मच गयी है.घटना का एक दिन पहले 4 अक्टूबर को विधीसंघर्ष बालक और उसके मित्र ने पीड़ित लड़की को पड़ोस में मध्यप्रदेश में एक कार्यक्रम देखने जाने के लिए तैयार किया था। उसके साथ अभिषेक भी था। पीड़िता जो नाबालिग है आरोपी के साथ दुपहिया में सवार होकर बोनकट्टा (मध्यप्रदेश) से वापस लौट रही थी।

इसी बीच आरोपी अभिषेक ने पीड़िता को अंजनबिरी (मध्यप्रदेश) में मौसी के घर ले गया। वहां से देर रात सभी वापस अपने घरों के लिए लौटें। लेकिन आरोपियों लड़कों की नीयत फिसल गयी.आरोपियों ने लघुशंका के बहाने बावनथडी पुलिस के पास गाड़ी रूकाई और एक झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। 

इस कृत्य को करने के बाद आरोपी वहां से फ़रार हो गए। रात के समय पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को संदेहास्पद अवस्था में पीड़िता मिली।उनसे अपनी आप बीती सुनाई।पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर और उसके माँ-बाप की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।