logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: खेत में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी बिजली, 20 लोग घायल


भंडारा: जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इस दौरान कई इलाको में बिजली गिरने की घटना भी सामने आई है। गुरुवार को जिले में बिजली गिरने से दो घटना सामने आई। जिसमें 16 महिलाओं समेत 22 लोग घायल हो गए जिन्हे इलाज के किये ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। फ़िलहाल सभी खतरे से बाहर है। 

पहली घटना साकोली तहसील में सामने आया। जहां दो मजदूर घायल हो गये और उनका इलाज साकोली के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरी घटना पवनी तहसील में सामने आई। जहां तहसील के चिचल गांव में धान की रोपाई के दौरान खेत में बिजली गिरने से 16 महिलाओं और 4 पुरुषों सहित कुल 20 लोग घायल हो गए। इन सभी महिलाओं का इलाज अडयाल ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है।