logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

Bhandara: खेत में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी बिजली, मौके पर दो की मौत 


भंडारा: जिले में बड़ी दुर्घटना सामने आई है। जहां खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर को हुई। मृतकों की पहचान विद्यानगर भंडारा के 65 साल के यादवराव अर्जुन शहारे और 52 साल के रमेश श्रवण अंबाडे के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर तहसील के वाघबोडी में तेजराम बडोले के खेत में काम करने गए थे। काम करते समय अचानक दोनों पर बिजली गिर गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी तुरंत भंडारा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में जिले के अंदर जोरदार बारिश की आशंका जताई है।