logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara Ordinance Factory Blast: मृतकों को पांच लाख की सहायता राशि, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषण


नागपुर: भंडारा के जवाहरनगर स्थित ओरिडनेंस फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई गंभीर घायल हुए हैं। जिनका इलाज भंडारा स्थित अस्पतालों में जारी है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। इसी के साथ हादसे में मरने वाले को पांच लाख रूपए देने का ऐलान भी किया। 

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने अपने आधिकारिक हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।”

विस्फोट की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोगों को घटनास्थल से बचा लिया गया है और पांच लोगों का इलाज चल रहा है। नागपुर रेंज के महानिरीक्षक दिलीप पाटिल भुजबल ने बताया, “सुबह करीब 11 बजे भंडारा स्थित आयुध कारखाने में भीषण विस्फोट हुआ। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। खोज और बचाव अभियान 8 घंटे के भीतर पूरा कर लिया गया। यह कम तापमान वाले प्लास्टिक विस्फोटक बनाने वाली इकाई थी।”