logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara Ordnance Factory Blast: हादसे पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया शोक, राहत बचाव के लिए अधिकारीयों को दिया निर्देश


भंडारा: भंडारा ऑर्डनेन्स फैक्ट्री (Bhandara Ordnance Factory) में आज शुक्रवर सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां उत्पादन यूनिट में हुए जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से छत निचे गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रतिक्रिया दी है। मृतकों पर जहां सीएम ने शोक जताया, वहीं प्रशासन को जल्द राहत बचाव करने का आदेश भी दिया।

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से  पोस्ट लिखते हुए सीएम ने लिखा, "भंडारा जिले में एक आयुध कारखाने में विस्फोट के कारण छत गिरने से 13 से 14 श्रमिक फंस गए। उनमें से 5 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय करके राहत कार्य में भाग ले रहा है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमें तैयार रखी गई हैं।

सीएम ने आगे लिखा, "अब तक प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्भाग्यवश इस घटना में एक श्रमिक की मृत्यु हो गई है। मैं उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। हम उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"