logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: जिले के चार पालिकाओं का आरक्षण जारी, इच्छुकों ने शुरू की तैयारी


भंडारा: जिले की चार नगर पालिकाओं भंडारा, तुमसर, पवनी और साकोली  के लिए प्रभाग वार आरक्षण की घोषणा बुधवार, 8 अक्टूबर को की गई। कई उम्मीदवार निराश हैं क्योंकि वार्ड में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

नए घोषित वार्डों में बड़े बदलावों के चलते शहर के कई दिग्गजों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आरक्षण जारी होते ही, संभावित प्रत्याशियों के मोर्चों का गठन अपने वार्ड पक्के करने में जुट गया है। ड्रॉ के बाद, कई प्रत्याशियों ने अपने वार्ड तय कर पार्षद पद के लिए ताल ठोकनी शुरू कर दी है। कुछ को राहत मिली है, तो कुछ के सपने चकनाचूर हो गए हैं।

चारों शहरों के कई वार्डों में फेरबदल के कारण दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है और कई मौजूदा व महत्वाकांक्षी उम्मीदवारों के लिए यह सिरदर्दी होगी। जिले की चार नगर पालिकाओं भंडारा, तुमसर, पवनी और साकोली की कुल सीटों में से 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

इस बार वार्डों में भी महिलाओं को ज़्यादा मौके मिलेंगे। साथ ही, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से काम करने वाली और चुनाव के लिए वित्तीय व्यवस्था करने वाली महिलाओं को भी सीटें देने पर चर्चा शुरू हो गई है।