logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: तुमसर में शेतकरी भवन के लिए 5 करोड़ मंजूर, किसानों को अब मंडी समिति क्षेत्र में मिलेगी आवास की सुविधा


भंडारा: भंडारा जिले के तुमसर स्थित कृषि उपज मंडी समिति में किसानों के लिए शेतकरी भवन के निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। विधायक डॉ. परिणय फुके के लगातार प्रयास के बाद, राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृति से अब किसानों को मंडी समिति क्षेत्र में आवास की सुविधा मिलेगी और उनका हक़दार आशियाना बनेगा।

राज्य सरकार ने राज्य की सभी मंडी समितियों में किसानों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराने और न्यूनतम आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से युक्त शेतकरी भवन बनाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसी के तहत तुमसर कृषि उपज मंडी समिति ने एक प्रस्ताव तैयार कर विपणन निदेशालय, पुणे को भेजा था।

विधायक डॉ. परिणय फुके ने इस प्रस्ताव पर लगातार प्रयास किया और उनके प्रयास अंततः सफल रहे और विपणन निदेशालय ने 5 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दे दी है। इस निधि से शेतकरी भवन सहित बाजार समिति क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य किए जाने से तुमसर क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।