logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: जिले में खसरा, रूबेला टीकाकरण के लिए विशेष अभियान, पहला राउन्ड 15 दिसंबर से


भंडारा: प्रदेश में खसरे का प्रकोप बढ़ रहा है और बच्चे खसरे से मर रहे हैं. जिले में खसरे के प्रकोप को रोकने के लिये जिले में दो चक्रों में विशेष खसरा एवं रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. पहला राउंड 15 से 25 दिसंबर 2022 और दूसरा राउंड 15 से 25 जनवरी 2023 तक होगा. 

भंडारा जिले में इस प्रकोप को रोकने के लिए जिला कलेक्टर योगेश कुम्भेजकर ने आज टेलीकान्फ्रन्स के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, तहसीलदार, तालुका चिकित्सा अधीक्षक, समूह शिक्षा अधिकारी एवं नगर परिषद विभागों की समीक्षा की.

9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चे इस अभियान से वंचित न रहें, साथ ही कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए ऐसे निर्देश उन्होंने दिए. जिले में अशाताई, आंगनबाड़ी सेविका, लोक प्रतिनिधि व सरपंच के साथ-साथ तालुकों व गांवों में निजी क्लीनिकों के माध्यम से जन जागरूकता की जाए. कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे ऐसे निर्देश दे कलेक्टर योगेश कुम्भेजकर ने अभिभावकों से अपने बच्चों को टीका लगवाने की अपील की.

अब तक 11 हजार 716 बच्चों को खसरा रूबेला की पहली और 9 हजार 693 बच्चों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है. टीकाकरण खसरे की रोकथाम के लिए दस सूत्री कार्यक्रम लागू किया जा रहा है, जिसमें बुखार, रैश सर्वेक्षण, विशेष टीकाकरण अभियान, मंडलीय त्वरित प्रतिक्रिया दल, कुपोषित बच्चों की विशेष देखभाल, प्रयोगशाला नेटवर्क का विस्तार, सामाजिक जागरूकता और जन भागीदारी, अंतर-विभागीय समन्वय, स्टैन्डर्ड ट्रीट्मन्ट प्रोटोकॉल और रेफरल सेवाएं, डेथ ऑडिट, रिसर्च प्लानिंग और हॉट स्पॉट निर्धारण शामिल होंगे.