logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: तालाब में डूबा छात्र, हुई मौत


भंडारा: रंग पंचमी के अवसर पर 16 साल के एक छात्र की गांव के पास बने तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। मृत छात्र का नाम चैतन्य राजेश मुटकुरे है।त्योहार के दिन यह घटना होने से लाखोरी गांव में मातम पसर गया। चैतन्य मुटकुरे लाखोरी के उज्ज्वल विद्यालय में 10वीं कक्षा का छात्र था। रं

ग गुलाल खेलने के बाद वह चार-पांच दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया। जब चैतन्य अपने दोस्तों के साथ पानी में उतरा तो पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने की वजह से वह डूबने लगा क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था।इस समय उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो लोग तालाब की ओर दौड पडे।चैतन्य को खोजने का प्रयास किया गया। 

घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो आपदा प्रबंधन टीम के साथ तालाब में मृतक की तलाश शुरू की गई। कुछ ही घंटों में चैतन्य के शव को बाहर निकाल लिया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को लाखनी के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया।