logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: चांदपुर देवस्थान परिसर में गंदगी का आलम


भंडारा: जिले में प्रचलित जागरुत श्री हनुमान देवस्थान एवं ग्रीन व्हैली आज सभी का केंद्र बिंदु बन रहा है. यहां पर हर दिन हजारों के तादात में भक्त दर्शन लेने आते हैं. पूरे विदर्भ के साथ-साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से भी काफी तादात में श्रधालु यहा पहुंचते हैं.

यह देवस्थान पुरातन काल से है. बताया जाता हैं कि यहां की पहाड़ी पर श्री हनुमान आराम करने उतरे थे. यहां तीन पहाडियों का संगम है. यह भी श्रधालुओं के मन को आकर्षित करता है. इस मंदिर परिसर की सफाई और बाकी सभी कार्यों के लिए कर्मचारी रखे गए हैं. किंतु यह कर्मचारी ज्यादात्तर यहा के पदाधिकरियों के घर के कामो में व्यस्त रहने की चर्चा आज कल सुनने में आ रही है. मंदिर में श्रधालुओं के जरिए मंदिर के सुधार कार्यों के लिए और परिसर में विकास कार्यों के लिए काफी दान राशी प्राप्त होती हैं.  किंतु इस राशि का उपयोग कहा किया जाता है. यह भी एक रहस्य की बात दिखाई दे रही हैं.

मंदिर परिसर में स्वछता के नाम पर कचरा जहां वहां बिखरा नजर आने लगने से श्रधालुओं को परेशानी का विषय बनते जा रहा है. जगह-जगह कचरा फैला रहने से भक्तों को गंदगी का सामना करने की नौबत आ रही है. प्रसाधन गृहों की भी हालत खस्ता होते दिखाई दे रही है. इस समस्या का हल निकालने की मांग श्रधालुओं ने की है.