logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: दिनदहाड़े दोपहिया वाहन की चोरी


भंडारा: लाखनी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज लाखनी (सं). मुरमाडी/ सावरी क्षेत्र में रिश्तेदार के घर के सामने से दोपहिया वाहन चोरी करने की घटना रविवार (29) को दोपहर करीब 1.30 बजे सामने में आई है. लाखनी पुलिस में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

भंडारा के रहने वाले धनराज रामेश्वर येलने का कारोबार भंडारा में फूल बेचने का है. रविवार (29) को वह अपनी होंडा माएस्ट्रो दोपहिया (नंबर एमएच 36 बी 5771) से व्यापारियों को फूल देने के लिए लाखनी आया था. लाए गए फूलों को व्यापारी को देकर मुरमाडी/ सावरी में अपने संबंधियों के यहां चले गए. बाइक को घर के सामने रख कर रिश्तेदारों के घर में बतियाते हुए अज्ञात चोर ने बाइक चुरा ली. 

उन्होंने बाइक की तलाश में रिश्तेदार के घर की तलाशी ली. लेकिन बाइक नहीं मिलने पर वह थाने पहुंच गया. पुलिस के सामने सारा तथ्य बताने के बाद पुलिस ने धनराज रामेश्वर येलने की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अपराध क्रमांक 26/2023 आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इंस्पेक्टर मिलिंद तायडे के मार्गदर्शन में पुलिस कांस्टेबल सुरेश अत्राम घटना की जांच कर रहे हैं.